[ पुलिस कार्रवाई / शाहजहाँपुर ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद में अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान को आज एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना निगोही पुलिस टीम ने सरकारी बिजली के तार चोरी करने के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना निगोही पुलिस ने ग्राम उदरिया अंडर पास के पास बनी पुलिया से अभियुक्त कुन्नू उर्फ अर्जुन (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से चोरी किया गया कुल 17 किलोग्राम सरकारी बिजली का डॉग तार बरामद हुआ है।
केस बैकग्राउंड: यह मामला मु0अ0सं0 153/2026 से संबंधित है, जिसमें पूर्व में तीन अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आज की बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है।
पुलिस टीम की तत्परता: इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उ0नि0 यशपाल सिंह, का0 अश्वनी कुमार, का0 सचिन कुमार और का0 अंकित कुमार शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूरी करने के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
"अपराध पर प्रहार, सुरक्षित शाहजहाँपुर - सच की आवाज वेब न्यूज"
