Breaking News

मदनापुर हत्याकांड का खुलासा: प्रेम त्रिकोण में हुई थी हरिओम की हत्या; चंडीगढ़ से आए प्रेमी ने लोहे की पाइप से उतारा मौत के घाट



[ मर्डर मिस्ट्री / शाहजहाँपुर ]

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

मदनापुर, शाहजहाँपुर | 10 मई, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज - विशेष रिपोर्ट

शाहजहाँपुर पुलिस ने थाना मदनापुर क्षेत्र में हुए हरिओम हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार एसओजी, सर्विलांस और मदनापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने महज तीन दिनों के भीतर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

वारदात का मुख्य कारण:

पकड़े गए अभियुक्त अभिषेक (24 वर्ष) ने पूछताछ में बताया कि वह गांव की एक युवती से प्रेम करता था। जब वह चंडीगढ़ में था, तब मृतक हरिओम उसकी प्रेमिका से बातचीत करने लगा। इसी रंजिश में अभिषेक ने हरिओम को रास्ते से हटाने का मन बना लिया।

साजिश और हत्या: 07 मई को अभियुक्त ने योजना के तहत हरिओम को बातों में फंसाकर बाग में बुलाया। बारिश का बहाना बनाकर वह चादर में लोहे की पाइप छिपाकर ले गया। विवाद बढ़ने पर उसने पाइप से हरिओम के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए और उसे मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस की सटीक कार्रवाई: सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर आज सुबह चन्दोखा तिराहे से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल आला कत्ल (लोहे की पाइप) भी बरामद कर लिया है। मु0अ0सं0 104/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत प्रताप सिंह और एसओजी प्रभारी मनोज कुमार गौतम की टीम ने इस जटिल केस को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

"सजग पुलिस, त्वरित खुलासा - सच की आवाज वेब न्यूज"

Post a Comment

0 Comments