[ डिजिटल जनगणना 2027: विशेष कवरेज | शाहजहाँपुर ]
ब्यूरो रिपोर्ट: योगेंद्र सिंह यादव (स्टेट ब्यूरो हेड), उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर में भारत की 'जनगणना-2027' के प्रथम चरण का आगाज हो गया है। गुरुवार को अभियान के प्रथम दिन जिलाधिकारी **धर्मेंद्र प्रताप सिंह** और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने अपने-अपने आवास से स्वयं ऑनलाइन 'स्व-गणना' (Self-Enumeration) की प्रक्रिया पूर्ण कर जनपद में एक नई मिसाल पेश की। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर समस्त जनपदवासियों को राष्ट्र निर्माण के इस महायज्ञ में सक्रिय भागीदारी निभाने हेतु प्रेरित किया।
स्व-गणना की प्रमुख जानकारी:
• सुविधा: देश में पहली बार नागरिक स्वयं मोबाइल या कंप्यूटर से विवरण भर सकते हैं।
• समय सीमा: 07 मई से 21 मई 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल पर विवरण भरा जा सकेगा।
• प्रक्रिया: se.census.gov.in पर जानकारी भरने के बाद 11 अंकों की **SEID** जारी होगी, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य है।
पारदर्शी और आसान हुई प्रक्रिया: जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में जनगणना का प्रथम चरण 22 मई से 20 जून तक चलेगा। जो लोग 21 मई तक स्व-गणना कर लेंगे, उन्हें प्रगणक के घर आने पर केवल अपनी 11 अंकों की SEID दिखानी होगी। प्रगणक उस आईडी को दर्ज कर जानकारी का सत्यापन कर लेंगे, जिससे समय की बचत होगी और आंकड़ों में पारदर्शिता बनी रहेगी।
प्रशासन का मानना है कि इस बार डिजिटल जनगणना के माध्यम से प्रक्रिया अधिक तेज और सटीक रहेगी। सभी नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पोर्टल पर जाकर अपनी और अपने परिवार की जानकारी सुनिश्चित करें।
"सच की आवाज वेब न्यूज़" जनपद की हर नागरिक केंद्रित अपडेट और विकास की खबरों को आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
"सटीक आंकड़े, सशक्त भारत - सच की आवाज वेब न्यूज़"
