स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मेडिकल स्टोर संचालक पर फायरिंग और मारपीट के मामले में थाना जलालाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, 03 मई को वादी राघवेन्द्र सिंह की तहरीर पर संजय कुमार, शोभित सिंह सहित अन्य के खिलाफ जान से मारने की नीयत से फायरिंग और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम पुरैना मेन चौराहे के पास से संजय कुमार और शोभित सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
🔫 बरामदगी:
गिरफ्तार आरोपी शोभित सिंह के कब्जे से 315 बोर का अवैध देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस (नाल में फंसा हुआ) तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
👮♂️ गिरफ्तार आरोपी:
- संजय कुमार निवासी गुनारा
- शोभित सिंह निवासी ठिंगरी
👮 पुलिस टीम:
- प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार
- उपनिरीक्षक पवन कुमार
- कांस्टेबल प्रवीण कुमार
- पीआरडी महारम
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
