[ जनसेवा / सरोजनीनगर विशेष ]
प्रबंध संपादक: शशांक मिश्रा, लखनऊ ✍️
सरोजनीनगर के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की जनसेवा मुहिम 'आपका विधायक आपके द्वार' ने विकास और संवाद की नई मिसाल पेश की है। आज इब्राहिमपुर प्रथम वार्ड के नीलमथा क्षेत्र में आयोजित 167वें शिविर में जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया।
कार्यक्रम में कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण कर बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। वहीं, टीएस मिश्रा हॉस्पिटल के सहयोग से लगे स्वास्थ्य शिविर में 55 लोगों का निशुल्क परीक्षण कर 20 लोगों को चश्मों के लिए चिन्हित किया गया।
शिक्षा को प्रोत्साहन: विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं हर्षिता पांडे, अमरेंद्र शुक्ला, हिमांशु धीमान और छाया को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही क्षेत्र में युवाओं को संगठित करने हेतु 181वें बॉयज यूथ क्लब का गठन भी किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोहित तिवारी, सेक्टर संयोजक आर पी शुक्ला, पार्षद ब्रजमोहन शर्मा और गंगा भट्ट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। जनसंपर्क के दौरान विधायक ने अधिकारियों को शेष सभी समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।
जनता और प्रशासन के बीच की दूरी कम करने वाला यह कार्यक्रम सरोजनीनगर के हर घर तक पहुँच रहा है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिल रही है।
"जनता की सेवा, हमारा संकल्प - सच की आवाज वेब न्यूज"
