[ सनसनीखेज / चिनहट पुलिस कार्रवाई ]
ब्यूरो रिपोर्ट: रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
लखनऊ के थाना चिनहट क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था के दौरान ड्यूटी पर तैनात आरक्षी के साथ दुस्साहस करने वाले कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने न केवल सरकारी कार्य में बाधा डाली, बल्कि सिपाही को कार से घसीटकर जान लेने की कोशिश भी की थी।
ट्रैफिक पुलिस लाइन के आरक्षी गौरव बंसल द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, KIA Carens (UP32PC4498) के चालक ने कार रोकने का इशारा करने पर सिपाही को टक्कर मार दी और उसे घसीटा। इस गंभीर मामले में चिनहट पुलिस ने मु0अ0सं0-245/26 के तहत हत्या के प्रयास (धारा 109-1 BNS) और सरकारी कार्य में बाधा की धाराओं में मामला दर्ज किया था।
अयोध्या से हुई गिरफ्तारी: उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और सूचना के आधार पर आरोपी सत्यम वर्मा (22 वर्ष) पुत्र फूल चंद्र वर्मा, निवासी अयोध्या को रौनाही क्षेत्र (अयोध्या-लखनऊ मार्ग) से गिरफ्तार किया।
पुलिस की सख्त कार्रवाई: घटना स्थल का निरीक्षण स्वयं उच्चाधिकारियों द्वारा किया गया था, जिसके बाद टीमों को तत्काल सक्रिय किया गया। विवेचक उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
"वर्दी का सम्मान, कानून का राज - सच की आवाज वेब न्यूज"
