स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
02 मई 2026।
जनपद में ई-रिक्शा यात्रियों, खासकर महिलाओं के बैग व पर्स से जेवरात चोरी करने वाली अन्तरजनपदीय गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना जलालाबाद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 महिला समेत कुल 7 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल, अवैध चाकू, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
🔍 ऐसे करते थे वारदात
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे संगठित रूप से ई-रिक्शा व अन्य सार्वजनिक वाहनों में सफर कर रही महिलाओं और यात्रियों को निशाना बनाते थे। मौका मिलते ही बैग/पर्स से जेवरात और नकदी चोरी कर लेते थे। विरोध होने पर चाकू दिखाकर धमकाते और फरार हो जाते थे।
💍 बरामदगी में मिला सामान
पुलिस ने इनके पास से सोने-चांदी के जेवरात (अंगूठी, पायल, मंगलसूत्र, मांगटीका, लटकन आदि), 04 मोबाइल फोन, 02 अवैध चाकू तथा 01 मोटरसाइकिल (TVS Apache) बरामद की है।
📍 ऐसे हुआ खुलासा
पूर्व में दर्ज चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 01 मई को ग्राम बझेडा के पास छापेमारी कर गैंग को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
👮♂️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, थाना जलालाबाद
- प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार, एसओजी/सर्विलांस सेल मय टीम
- उपनिरीक्षक यशपाल सिंह, थाना जलालाबाद
- उपनिरीक्षक मोहित कुमार, थाना जलालाबाद
- महिला उपनिरीक्षक काजल, थाना जलालाबाद
- हेड कांस्टेबल दिनेश (273)
- कांस्टेबल अतुल शाक्य (2792)
- कांस्टेबल सूरज कुमार (2832)
- महिला कांस्टेबल शिखा कावरा (2935)
- महिला कांस्टेबल पुष्प गौतम (2854)
👮♂️ पुलिस की अपील
शाहजहाँपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक वाहनों में सफर के दौरान अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
👉 इस कार्रवाई से जनपद में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है।
