स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
आगामी नगर पंचायत उपचुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक द्वारा तैनात पुलिस बल और अधिकारियों की ब्रीफिंग की गई।
ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी के दौरान सतर्कता, निष्पक्षता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधिकारियों को अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), एडीएम प्रशासन, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी तिलहर सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में उपचुनाव को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी।

