[ अपराध समाचार / लखनऊ ]
ब्यूरो रिपोर्ट: रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
लखनऊ के थाना विकासनगर क्षेत्र में दहेज की खातिर एक 22 वर्षीय युवती की मौत का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मेहदीगंज निवासी वादी की पुत्री साक्षी सिंह (22 वर्ष) का विवाह सूरज सिंह उर्फ राहुल सिंह के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति द्वारा दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर साक्षी के साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जा रही थी। इसी तंगहाली के चलते दिनांक 08.05.2026 को साक्षी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
पुलिस की कार्रवाई: थाना विकासनगर पुलिस ने मु0अ0सं0-84/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85/80(2) एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया। आज पुलिस टीम ने अभियुक्त सूरज सिंह उर्फ राहुल सिंह (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
न्यायिक हिरासत: पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है।
"दहेज एक सामाजिक कलंक - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments