[ क्राइम ब्रेकिंग / लखनऊ ]
ब्यूरो रिपोर्ट: शशांक मिश्रा, लखनऊ ✍️
लखनऊ के थाना बाजारखाला क्षेत्रान्तर्गत मेहदीगंज इलाके में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति को सरेराह गोली मार दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुँचाया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।
मेहदीगंज निवासी श्याम चेतन तिवारी (35 वर्ष) को क्षेत्र के ही वैभव बाजपेई ने गोली मार दी। घायल को तत्काल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।
सीसीटीवी ने खोला राज: पुलिस ने घटना के तुरंत बाद इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज के आधार पर आरोपी वैभव बाजपेई (25 वर्ष) की पहचान हुई, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया है।
विधिक कार्रवाई जारी: आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि गोलीबारी के पीछे के असल कारणों का पता लगाया जा सके। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
"सटीक खबर, सबसे पहले - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments