[ सीतापुर अपडेट / पुलिस कार्रवाई ]
ब्यूरो रिपोर्ट: निजामुद्दीन, सीतापुर ✍️
सीतापुर पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिसवां पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। क्षेत्राधिकारी बिसवां अमन सिंह के पर्यवेक्षण में टीम ने सटीक सूचना पर यह कार्रवाई की।
पुलिस ने बिसवां-सिधौली रोड पर निर्माणाधीन पुल के नीचे से विजय कुमार वर्मा (निवासी शहबाजपुर, सदरपुर) को दबोचा। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP34BK2297) बरामद हुई है।
सक्रिय टीम का सराहनीय कार्य: इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामराघव सिंह, उ0नि0 सुधाकर सिंह, उ0नि0 महेश प्रताप गंगवार सहित हे0का0 अमरेन्द्र द्विवेदी, का0 विवेक यादव, का0 आकाश कुमार और का0 विनय कुमार शामिल रहे। टीम की मुस्तैदी की उच्चाधिकारियों द्वारा प्रशंसा की गई है।
विधिक कार्रवाई: गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
"अपराध मुक्त समाज - सच की आवाज वेब न्यूज"
