[ बिग ब्रेकिंग / लखनऊ एयरपोर्ट ]
ब्यूरो रिपोर्ट: आनंद कुमार, लखनऊ ✍️
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) और एयर कस्टम विभाग ने तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। बैंकॉक से तस्करी कर लाई जा रही लगभग 15 किलो उच्च गुणवत्ता वाली 'हाइड्रोपोनिक वीड' (गांजा) की खेप पकड़ी गई है।
जब्त किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 14.87 करोड़ रुपये बताई जा रही है। तस्करों ने इसे बेहद शातिराना तरीके से वैक्यूम पैक पाउच में छिपाकर रखा था।
चेक-इन बैग से हुई बरामदगी: फ्लाइट संख्या FD-146 से आए तीन यात्रियों के बैगों की गहन तलाशी ली गई। जांच में पहले आरोपी के पास 2.957 किलो, दूसरे के पास 3.425 किलो और तीसरे के पास 8.490 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई।
सलाखों के पीछे तस्कर: एनडीपीएस (NDPS) एक्ट 1985 की धारा 43 के तहत कार्रवाई करते हुए पूरी खेप को जब्त कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। विभाग अब इस तस्करी नेटवर्क के अन्य संपर्कों को खंगालने में जुटा है।
"नशे के खिलाफ जंग - सच की आवाज वेब न्यूज"
