लखनऊ के थाना गुडम्बा पुलिस टीम ने एक सनसनीखेज मामले में वांछित चल रहे शातिर फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पीड़ित के साथ गंभीर मारपीट करने, उंगली काट लेने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में नामजद अभियुक्त को पुलिस ने टेढ़ीपुलिया क्षेत्र से घेराबंदी कर दबोच लिया। उ0नि0 श्री फनीश सिंह द्वारा इस मामले की विवेचना की जा रही थी, जिसके बाद मुखबिर की सटीक सूचना पर यह त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
📌 मामले का संक्षिप्त विवरण और धाराएं:
वादी मुकदमा फजलू रहमान उर्फ रफीक (निवासी- सीतापुर, हाल पता- कल्याणपुर, गुडम्बा) ने थाना स्थानीय पर अभियुक्त के खिलाफ मारपीट और उंगली काट लेने के संबंध में मु0अ0सं0 149/2026 पंजीकृत कराया था। शनिवार को पतारसी-सुरागरसी के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त को टेढ़ीपुलिया स्थित एमडी पैलेस के पीछे मैदान से समय करीब दोपहर 01:05 बजे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 115(2), 118(2) व 351(3) बी.एन.एस. (BNS) के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने मदरसा शिक्षा परिषद से कामिल और फाजिल (बीयूएमएस के समकक्ष) की शिक्षा प्राप्त की है। वह वादी के पुत्र साकिब की हाइड्रोसील की समस्या का इलाज कर रहा था। बीमारी ठीक होने में समय लगने के कारण वादी तुरंत ठीक करने का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जो हाथापाई और गंभीर मारपीट में बदल गया।
| अभियुक्त का नाम: | तैयब अली उर्फ डॉ. तय्यब अली |
| पिता का नाम: | भीमइ अब्दुल्ला |
| मूल निवास: | ग्राम व पोस्ट बरवा राजा पाकड़, थाना तुर्क पट्टी, जिला कुशीनगर |
| वर्तमान पता व उम्र: | आदिल नगर टेढ़ीपुलिया, थाना गुडम्बा, लखनऊ (उम्र करीब 31 वर्ष) |
"जनता के हक की आवाज, हर समय - सच की आवाज वेब न्यूज"
