Breaking News

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में आगामी दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

1 से 4 मई के बीच मध्यम वर्षा, गरज-चमक तथा बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज सतही हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी गति लगभग 6 से 21 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है। हवाएं मुख्य रूप से पूर्वी दिशा से चलेंगी।

तापमान की बात करें तो इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ आंधी-तूफान की स्थिति भी बन सकती है।

👉 किसानों के लिए सलाह:

  • खराब मौसम को देखते हुए फसल की कटाई एवं भंडारण कार्य सावधानी से करें।
  • खुले में रखी उपज को सुरक्षित स्थान पर रखें।
  • बिजली चमकने व तेज हवाओं के दौरान खेतों में जाने से बचें।
  • पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांधकर रखें।

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों से अपील की है कि वे मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए अपने कृषि कार्यों की योजना बनाएं, जिससे नुकसान से बचा जा सके।

Post a Comment

0 Comments