Breaking News

चोरी के मामले में वांछित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 1720 रुपये बरामद

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 21 जून 2026। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त 1720 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को यह सफलता मिली।

पुलिस के अनुसार 2 जून 2026 को विजय वर्मा निवासी मोहल्ला सिंजई ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मुल्ला रसीद, फैसल और आदिल निवासी मोहल्ला वर्कजई ने उनके प्लॉट का ताला तोड़कर वहां रखा गेट, किवाड़, टीन, लोहे की सरिया और पाइप आदि चोरी कर लिए थे। इस संबंध में थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 178/2026 दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस ने 21 जून 2026 को तड़के 00:59 बजे ई-चार्जिंग प्वाइंट चौराहा ककरा खुर्द से अभियुक्त फैसल पुत्र मुल्ला रसीद निवासी मोहल्ला वर्कजई को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1720 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि यह धनराशि चोरी किए गए सामान को बेचने से प्राप्त हिस्से की रकम है।

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • फैसल पुत्र मुल्ला रसीद
  • निवासी: मोहल्ला वर्कजई, थाना कोतवाली, शाहजहाँपुर
  • उम्र: लगभग 30 वर्ष

बरामदगी

  • नकद ₹1,720

पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक भूपेन्द्र राणा
  • कांस्टेबल दीपक
  • रिक्रूट कांस्टेबल नवनीत कुमार

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, चोरी, आर्म्स एक्ट एवं अन्य संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

Post a Comment

0 Comments