Breaking News

गोरखपुर को मिली विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री योगी ने किया ₹926 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गोरखपुर में ₹926 करोड़ से अधिक लागत की 226 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के विकास को नई गति देने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सुपोषण मिशन के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कुपोषण मुक्त उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को लेकर निरंतर कार्य कर रही है और इस अभियान से माताओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार आएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, स्वीकृति-पत्र, आवास की चाबी एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आधारभूत संरचनाओं के विकास, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास तथा सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सरकार की योजनाओं का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को बेहतर बनाना और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का निर्माण करना है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को उनका लाभ शीघ्र मिल सके।

विकास को विस्तार और जनकल्याण को सशक्त आधार देने की दिशा में यह कार्यक्रम प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सच की आवाज वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments