Breaking News

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 14 जून 2026। थाना जैतीपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार दिनांक 03 मई 2026 को वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना जैतीपुर में मु0अ0सं0 043/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना एवं पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 137(2)/87/64(1)/142 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

जांच के दौरान उर्मिला देवी पत्नी वेदराम (42 वर्ष) निवासी ग्राम कुलुआबोझ, थाना जैतीपुर का नाम प्रकाश में आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया।

14 जून 2026 को सुबह करीब 06:00 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम कुलुआबोझ स्थित मकान पर दबिश देकर एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया तथा उर्मिला देवी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्ता को न्यायालय तथा बाल अपचारी को किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ता

उर्मिला देवी पत्नी वेदराम (42 वर्ष)
निवासी – ग्राम कुलुआबोझ, थाना जैतीपुर, जनपद शाहजहाँपुर

पंजीकृत मुकदमा

मु0अ0सं0 43/2026
धारा 137(2)/87/64(1)/142 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट
थाना जैतीपुर, जनपद शाहजहाँपुर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उ0नि0 लटूरी सिंह
  • का0 राहुल यादव
  • का0 अजीत
  • म0का0 सपना
  • म0का0 कीर्ति

शाहजहाँपुर पुलिस ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है तथा ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

सच की आवाज वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments