स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, 22 जून 2026 को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर थाना रामचन्द्र मिशन में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के दौरान मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं।
लगातार की जा रही तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी शिवम (20), निवासी थाना सदर बाजार क्षेत्र, को हरदोई बाईपास से बरेली जाने वाले मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

0 Comments