स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना खुदागंज पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अवधेश सिंह पर ट्रैक्टर-कल्टीवेटर से कुचलकर एक व्यक्ति की हत्या करने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, 25 जून 2026 को दर्ज मुकदमे में वादिनी ने आरोप लगाया कि 21 जून को पारिवारिक विवाद के दौरान आरोपी ने उसके पति सतीश सिंह, पुत्र विकास और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर-कल्टीवेटर चढ़ा दिया, जिससे सतीश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मृत्यु हो गई।
मामले में थाना खुदागंज पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ताहरपुर तिराहे के पास से आरोपी अवधेश सिंह (36), निवासी ग्राम ताहरपुर, थाना खुदागंज को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments