Breaking News

सोहरामऊ पुलिस की तत्परता से 9 वर्षीय गुमशुदा बालक सकुशल परिजनों से मिला

 

ब्यूरो रिपोर्ट राजन भारती ✍️

उन्नाव। थाना सोहरामऊ पुलिस ने तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए 9 वर्षीय गुमशुदा बालक आरुष को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार, आरुष पुत्र सोनू, निवासी गढ़ी चिनौटी थाना बंथरा, जनपद लखनऊ, छुट्टियों में अपनी बुआ के घर मिश्रापुर आया हुआ था। 25 जून 2026 को वह बिना बताए घर से निकल गया और सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बनी बॉर्डर पर भटकता हुआ मिला।

स्थानीय लोगों की सूचना पर सोहरामऊ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित थाने लेकर आई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिजनों का पता लगाया तथा उसकी ताई राजकुमारी और चाचा राहुल राजपूत को सूचना देकर थाने बुलाया।

आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने सोहरामऊ पुलिस की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से एक परिवार की खुशियां वापस लौट आईं।

Post a Comment

0 Comments