Breaking News

विश्वविद्यालय में प्रॉक्टोरियल बोर्ड का गठन

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

लेफ्टिनेंट (डॉ.) आलोक कुमार सिंह बने कुलानुशासक, डॉ. प्रांजल शाही को संयुक्त कुलानुशासक की जिम्मेदारी

शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में परिसर की अनुशासन व्यवस्था, सुरक्षा एवं छात्र हितों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रॉक्टोरियल बोर्ड का गठन किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह के निर्देशानुसार रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष लेफ्टिनेंट (डॉ.) आलोक कुमार सिंह को कुलानुशासक तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. प्रांजल शाही को संयुक्त कुलानुशासक नियुक्त किया गया है।

प्रॉक्टोरियल बोर्ड की पहली महत्वपूर्ण बैठक विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की गई, जिसमें छात्र कल्याण, अनुशासन व्यवस्था एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की आचार संहिता एवं नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा सभी विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर परिसर में अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में अनुशासन केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण की आधारशिला है। उन्होंने बोर्ड के सभी सदस्यों से अपने दायित्वों का सक्रियता, संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

सहायक कुलानुशासक नियुक्त किए गए सदस्य

  • श्री अखिलेश कुमार – संस्कृत विभाग
  • डॉ. अमित यादव – विधि विभाग
  • डॉ. दीप्ति गंगवार – विधि विभाग
  • डॉ. अभिजीत मिश्रा – व्यवसायिक प्रबंधन विभाग
  • डॉ. संतोष प्रताप सिंह – वाणिज्य विभाग
  • श्री चंदन गिरी गोस्वामी – रसायन विज्ञान विभाग
  • डॉ. रोहित कुमार सिंह – शिक्षक शिक्षा विभाग
  • डॉ. रूपक श्रीवास्तव – वाणिज्य विभाग
  • डॉ. सौरभ कुमार मिश्रा – शिक्षक शिक्षा विभाग
  • डॉ. व्याख्या सक्सेना – राजनीति विज्ञान विभाग
  • डॉ. नमिता शुक्ला – गृह विज्ञान विभाग
  • श्री पवन गंगवार – दर्शन शास्त्र विभाग
  • डॉ. अखण्ड प्रताप सिंह – सैन्य विज्ञान विभाग

विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया है कि नवगठित प्रॉक्टोरियल बोर्ड विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, अनुशासित एवं प्रेरणादायक वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Post a Comment

0 Comments