Breaking News

मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद भर में आयोजित हुआ “बहू-बेटी सम्मेलन”

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति किया गया जागरूक

शाहजहाँपुर, 21 जून 2026। उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में “बहू-बेटी सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

सम्मेलन के दौरान संबंधित थाना प्रभारियों, पुलिस अधिकारियों एवं महिला पुलिस कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, हेल्पलाइन सेवाओं, आपातकालीन सहायता नंबरों, साइबर अपराधों से बचाव तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

महिला पुलिस कर्मियों ने उपस्थित महिलाओं एवं युवतियों से संवाद स्थापित कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में निर्भीक होकर पुलिस सहायता लेने तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता, सामाजिक सहभागिता एवं महिला सशक्तिकरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान समाज की प्रगति का आधार है तथा प्रत्येक महिला को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए।

इस अवसर पर “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया तथा महिलाओं को समाज में अपनी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस विभाग द्वारा आयोजित यह अभियान महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के साथ-साथ उनके भीतर आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments