Breaking News

रील नहीं, ड्यूटी पर दें ध्यान : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि पुलिस जवानों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग, अनुशासित और गंभीर रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि ड्यूटी के दौरान रील बनाना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। पुलिसकर्मियों का पूरा ध्यान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपने दायित्वों के निर्वहन पर होना चाहिए, न कि सोशल मीडिया गतिविधियों पर।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों से बचना चाहिए, जिनसे पुलिस विभाग की छवि प्रभावित हो और आमजन के बीच गलत संदेश जाए। पुलिस बल की गरिमा, अनुशासन और पेशेवर कार्यशैली सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट संदेश है कि "रील नहीं, ड्यूटी पर ध्यान दें।" पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments