स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। जनपद शाहजहाँपुर के मोहल्ला अलीज़ई निवासी रही अलीज़ा ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। बचपन से उद्यमी बनने का सपना देखने वाली रही अलीज़ा आज सफल रेडीमेड गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग इकाई का संचालन कर रही हैं।
रही अलीज़ा ने बताया कि व्यवसाय शुरू करने के दौरान उन्हें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की जानकारी मिली। जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों के सहयोग से उन्हें ₹50 लाख का ऋण स्वीकृत हुआ, जिसके माध्यम से उन्होंने रेडीमेड गारमेंट निर्माण इकाई स्थापित की।
आज उनका उद्यम सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है और इसके माध्यम से 5 लोगों को रोजगार भी मिला है। उन्होंने कहा कि इस योजना ने न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया, बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं।
रही अलीज़ा का मानना है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सही लाभ उठाकर युवा अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी नीतियों से युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के नए अवसर मिल रहे हैं।
“नौकरी खोजने वाली नहीं, बल्कि नौकरी देने वाली बनने का मेरा सपना आज साकार हो रहा है।” – रही अलीज़ा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments