स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदे
शाहजहाँपुर, 19 जून 2026। थाना रोजा पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना रोजा पुलिस को यह सफलता प्राप्त हुई।
पुलिस के अनुसार, 9 अप्रैल 2026 को वादी रामपाल सिंह निवासी फतेहगंज पूर्वी, बरेली ने थाना रोजा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी भूमि को धोखाधड़ीपूर्वक किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से दूसरे के नाम बेच दिया गया। शिकायत के आधार पर थाना रोजा में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 19 जून 2026 को दोपहर करीब 12:15 बजे ग्राम हथौड़ा बुजुर्ग के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
तीनों अभियुक्त थाना रोजा क्षेत्र के कैलाश नगर कॉलोनी, ग्राम हथौड़ा बुजुर्ग के निवासी हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा संख्या 154/2026 में धारा 318(4), 338, 336(3) एवं 340(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक ओमपाल सिंह, कांस्टेबल हरवीर सिंह, प्रवेन्द्र कुमार एवं मोहित कुमार शामिल रहे।
रोजा पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध एवं धोखाधड़ी के मामलों पर प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments