Breaking News

UP STF को बड़ी सफलता, 123 किलोग्राम गांजा के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

 


ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली लखनऊ ✍️

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 14 जून 2026 को एसटीएफ यूपी लखनऊ की टीम ने अंतर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 123 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों एवं गिरोह के सदस्यों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सच की आवाज वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments