Breaking News

हरनाई गांव प्रकरण को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने दी आंदोलन की चेतावनी

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन का ऐलान

शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने थाना खुटार क्षेत्र के ग्राम हरनाई में हुए कथित पुलिस कार्रवाई प्रकरण की कड़ी निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यूनियन का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति को घर से पकड़कर ले जाया गया और उसके बाद कथित रूप से फर्जी हाफ एनकाउंटर कर उसके दोनों पैरों में गोली मार दी गई। संगठन के अनुसार जब ग्रामीणों, महिलाओं एवं पुरुषों ने शांतिपूर्ण तरीके से पुलिस कार्रवाई का विरोध किया तो उन पर लाठीचार्ज किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए।

भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने कहा कि संगठन पीड़ित ग्रामीणों के साथ खड़ा है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो यूनियन इस मुद्दे को लेकर बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।

यूनियन ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से मांग करते हुए कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, कथित रूप से फर्जी एनकाउंटर एवं लाठीचार्ज के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए तथा गिरफ्तार किए गए निर्दोष ग्रामीणों को तत्काल रिहा किया जाए।

संगठन ने कहा कि किसानों, ग्रामीणों एवं आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए भारतीय किसान यूनियन चढूनी निरंतर संघर्ष करती रहेगी और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने तक पीछे नहीं हटेगी।

भारत सिंह यादव
जिला अध्यक्ष, शाहजहांपुर
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी)

सच की आवाज वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments