Breaking News

🎓 विश्व युवा कौशल दिवस पर बोले मुख्यमंत्री योगी: कौशल, नवाचार और उद्यमिता से बनेगा 1 ट्रिलियन डॉलर का उत्तर प्रदेश

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

लखनऊ। विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आयोजन व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग तथा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा किया गया, जिसमें कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार एवं उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बने युवाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के सफल 12 वर्षों में प्रदेश में कौशल विकास के क्षेत्र में हुए कार्यों और उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका 'कौशलम' का भी विमोचन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश का युवा कार्यबल प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास, नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कुशल युवा शक्ति के बल पर उत्तर प्रदेश वर्ष 2029-30 तक 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करेगा और 'विकसित भारत' के संकल्प को नई गति प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपने कौशल को लगातार निखारने, आधुनिक तकनीकों को अपनाने और स्वरोजगार व उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़कर प्रदेश व देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

#Lucknow #WorldYouthSkillsDay #CMYogi #SkillDevelopment #Kaushalam #AtmanirbharYuva #UPNews #SachKiAwazWebNews

Post a Comment

0 Comments