स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बरेली मंडल के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की कार्ययोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्रीय विकास परियोजनाओं की प्रगति और जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित सभी विकास कार्यों को आगामी 15 जुलाई 2026 तक अंतिम स्वीकृति प्रदान कर आवश्यक धनराशि अवमुक्त की जाए, ताकि योजनाओं में किसी प्रकार की देरी न हो।
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2026 तक सभी स्वीकृत परियोजनाओं का शिलान्यास कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए, जिससे प्रदेश में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ें और जनता को समयबद्ध रूप से उनका लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है तथा सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाएं।

0 Comments