स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपराध एवं वाहन चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलान पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिलें तथा लॉक तोड़ने के उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 30 जून 2026 को ग्राम हेतमपुर निवासी आसीन ने सूचना दी कि उसकी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (UP27 AN 4561) चोरी कर ले जाते समय ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया। मौके से चोरी की मोटरसाइकिल, दो मास्टर चाबियां तथा हैंडल लॉक तोड़ने का उपकरण बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने 29 जून 2026 को जनपद बदायूं से होंडा ड्रीम युगा मोटरसाइकिल (UP24 AP 1715) भी चोरी की थी, जिसे उसने धर्मपुर स्थित एक ईंट भट्ठे के पास छिपा रखा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक भी बरामद कर ली।
दीपेन्द्र पुत्र जबर सिंह, उम्र लगभग 27 वर्ष
निवासी- ग्राम छेदानगला, थाना गंज डुंडवारा, जनपद कासगंज।
इस संबंध में थाना कलान पर मु0अ0सं0 208/2026 के तहत धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजयपाल सिंह, हेड कांस्टेबल बलवीर, हेड कांस्टेबल अजय मिश्रा एवं कांस्टेबल प्रदीप की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments