ब्यूरो रिपोर्ट आशीष गौतम लखनऊ ✍️
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांग बच्चों के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में गत वर्ष 13,000 से अधिक गंभीर एवं बहु-दिव्यांग बच्चों को ₹6,000 प्रति वर्ष की दर से एस्कॉर्ट अलाउंस प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके साथ ही 23,000 से अधिक दिव्यांग बालिकाओं को ₹2,000 प्रति वर्ष की दर से स्टाइपेंड भी उपलब्ध कराया गया, जिससे उनकी शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल सके।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए यह सरकार का एक विशेष अभियान है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक दिव्यांग बच्चा शिक्षा, सम्मान और अवसरों के साथ समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर जीवन जी सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments