स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 23 जुलाई। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में वैवाहिक विवादों के निस्तारण के लिए सुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान 15 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, जिनमें से तीन दंपतियों के बीच आपसी सहमति से समझौता होने के बाद उन्हें सकुशल विदा किया गया।
परामर्श केंद्र के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के एक दंपति, जिनका विवाह लगभग 14 वर्ष पूर्व हुआ था और जिनके तीन बच्चे हैं, के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। पत्नी ने पति पर शराब के नशे में मारपीट, गाली-गलौज तथा परिवार का खर्च न उठाने का आरोप लगाया था। काउंसलिंग के दौरान पति ने भविष्य में मारपीट न करने तथा पत्नी और बच्चों का भरण-पोषण करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
इसी प्रकार गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के एक दंपति, जिनका विवाह लगभग 10 वर्ष पूर्व हुआ था, के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पत्नी पिछले नौ वर्षों से मायके में रह रही थी। परामर्श के दौरान पति ने पत्नी को साथ रखने, शराब न पीने और उसके साथ अच्छा व्यवहार करने का भरोसा दिया। दोनों पक्षों की सहमति से विवाद समाप्त हो गया।
वहीं पुवायां थाना क्षेत्र के एक अन्य दंपति, जिनका विवाह लगभग दो वर्ष पूर्व हुआ था और जिनका छह माह का एक पुत्र है, के बीच भी घरेलू विवाद था। पत्नी ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने तथा खर्च न देने का आरोप लगाया था। काउंसलिंग के दौरान पति ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में शराब न पीने और पत्नी के साथ मारपीट न करने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों पक्ष साथ रहने पर सहमत हो गए।
परिवार परामर्श केंद्र में हुए इन समझौतों के बाद तीनों दंपतियों को सकुशल उनके घर के लिए विदा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, महिला आरक्षी मोनिका कुमारी, नेहा चौहान, शीतल चौहान, निशा मिश्रा, रश्मि चौधरी, पिंकी तथा आरक्षी विनीत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
नोट: यह समाचार शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments