23 से 26 जुलाई तक बंद रहेगा रेलवे फाटक संख्या-35 बी, प्रशासन ने जारी किया डायवर्जन प्लान

 

ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या, उन्नाव ✍️

उन्नाव, 23 जुलाई। शहर के छोटे चौराहे से लोकनगर मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक संख्या-35 बी पर मरम्मत कार्य के चलते 23 जुलाई से 26 जुलाई तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग से आवागमन करने की सलाह दी है।

प्रशासन के अनुसार, रेलवे फाटक पर आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण चार दिनों तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस अवधि में वाहन चालक छोटा चौराहा–कचहरी रोड–ओवरब्रिज मार्ग का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही प्रयोग करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

नोट: यह सूचना संबंधित प्रशासन द्वारा जारी यातायात व्यवस्था के आधार पर प्रकाशित की गई है।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Previous Post Next Post