Breaking News

परिवार परामर्श केंद्र में 19 मामलों की सुनवाई, एक दंपति ने आपसी सहमति से सुलझाया विवाद

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 20 जुलाई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सोमवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में परामर्श सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 19 प्रकरणों की सुनवाई की गई, जिनमें से एक दंपति ने आपसी सहमति से समझौता कर वैवाहिक विवाद समाप्त कर लिया।

परिवार परामर्श केंद्र के अनुसार, थाना पुवायां क्षेत्र के एक दंपति का मामला सुनवाई के लिए प्रस्तुत हुआ। परामर्श केंद्र को दी गई जानकारी के अनुसार, महिला के प्रथम पति का निधन हो जाने के बाद उसका विवाह उसके देवर के साथ हुआ था। दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा।

दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर उनकी बातें सुनी गईं तथा परामर्शदाताओं द्वारा आपसी संवाद और समझाइश के माध्यम से विवाद सुलझाने का प्रयास किया गया। परामर्श के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से साथ रहने पर राजी हो गए, जिसके बाद उन्हें सकुशल विदा किया गया।

परिवार परामर्श केंद्र के आयोजन में प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र महिला उपनिरीक्षक मधु यादव सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

नोट: वैवाहिक विवाद से संबंधित विवरण परिवार परामर्श केंद्र द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments