स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 01 जुलाई 2026 को शाहजहाँपुर पुलिस ने 21 शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण किया।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण में संचालित इस अभियान के अंतर्गत आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। अभियान के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
अभियान के तहत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी स्वयं शिकायतकर्ताओं के घर या घटनास्थल पर पहुंचकर शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल में प्रतिदिन कम से कम एक तथा प्रत्येक थाना प्रभारी दो स्थानों पर जाकर शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं।
पुलिस का उद्देश्य शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाने या पुलिस कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना तथा मौके पर ही दोनों पक्षों से वार्ता कर संतोषजनक एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
शाहजहाँपुर पुलिस का कहना है कि जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने के लिए यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments