स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। नगर निगम शाहजहाँपुर में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन कर अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह को उनकी उत्कृष्ट, समर्पित एवं निष्ठापूर्ण सेवाओं के लिए भावभीनी विदाई दी गई।
समारोह में उनके लंबे प्रशासनिक कार्यकाल एवं नगर निगम के विकास में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त श्रीमती सौम्या गुरुरानी, महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा के प्रतिनिधि जयेश वर्मा, नगर निगम के अधिकारी, पार्षद, कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नगर निगम परिवार ने एस.के. सिंह की वर्षों की समर्पित सेवाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की शुभकामनाएं दीं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments