स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। जनपद में जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण के उद्देश्य से शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को 21 शिकायतों का मौके पर पहुंचकर निस्तारण किया गया। अभियान का उद्देश्य शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से थाने अथवा पुलिस कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण एवं नगर) के पर्यवेक्षण में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को बनाया गया है।
पुलिस के अनुसार, अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी शिकायतकर्ताओं के घर या संबंधित स्थल पर पहुंचकर शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही दोनों पक्षों से बातचीत कर उनकी संतुष्टि के साथ शिकायतों का समाधान कराया जा रहा है।
पुलिस विभाग के अनुसार, प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल में प्रतिदिन कम से कम एक स्थान तथा प्रत्येक थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर जाकर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कर रहे हैं। इसी क्रम में 19 जुलाई 2026 को जनपद के विभिन्न थानों से प्राप्त 21 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया।
शाहजहाँपुर पुलिस का कहना है कि इस व्यवस्था से शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाने अथवा वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और शिकायतों का अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकेगा।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments