स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में रविवार को व्यापक संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, संवेदनशील क्षेत्रों एवं मुख्य मार्गों पर सघन जांच की।
पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की गई। वाहन चालकों के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान एवं गतिविधियों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई भी की गई।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने, वाहन संबंधी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा यूपी-112 पर देने के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही साइबर अपराधों से बचाव एवं विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन सेवाओं की भी जानकारी दी गई।
शाहजहाँपुर पुलिस ने कहा कि अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऐसे सघन चेकिंग अभियान आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंगे।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments