स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस, जनपदीय एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे 5 शातिर बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके 2 साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार, 1/2 जुलाई की रात हरदोई चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सीतापुर रोड स्थित शिव मंदिर के पीछे रिलायंस गेट के पास मजार के निकट 5 से 7 बदमाश किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। खुद को पुलिस बताते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए 5 बदमाशों को दबोच लिया।
फरार आरोपी:
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:
पूछताछ में आरोपियों ने शाहजहाँपुर के बाड़ीगांव, पंथी, रौरा, कुआडांडा, बमिहाना सहित कई गांवों में चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि वे ग्रीन सिटी कॉलोनी में बड़ी डकैती की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना रामचन्द्र मिशन में मु0अ0सं0 132/2026 के तहत धारा 109(1), 310(5), 317(2) बीएनएस एवं 3/25/27 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments