Breaking News

वन महोत्सव के तहत जैव विविधता पार्क में हुआ पौधारोपण, हरित शाहजहाँपुर का दिया संदेश

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। नगर निगम शाहजहाँपुर द्वारा 1 जुलाई से 7 जुलाई 2026 तक आयोजित वन महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को जैव विविधता पार्क में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण को बढ़ावा देना तथा जनसामान्य को पौधारोपण के प्रति जागरूक करना रहा।

इस दौरान आम के पौधों का रोपण किया गया तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का सामूहिक संकल्प लिया गया। उपस्थित अधिकारियों ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए स्वच्छ, हरित एवं सुंदर शाहजहाँपुर के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नगर निगम के महाप्रबंधक (जल) एवं उद्यान प्रभारी विजय नारायण मौर्य, सैफ सिद्दीकी, उद्यान लिपिक अमर दीप, आईईसी टीम तथा आईटीसी टीम के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और हरियाली बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।

Post a Comment

0 Comments