ब्यूरो रिपोर्ट: सीमा मौर्या ✍️
कानपुर। कल्याणपुर थाना पुलिस ने बम कांड में वांछित तीसरे आरोपी शान तिवारी उर्फ सुमित तिवारी को गिरफ्तार कर मामले के खुलासे में एक और बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार, पहले गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिली अहम जानकारी के आधार पर तीसरे आरोपी को दबोचा गया। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
इससे पहले पुलिस घटना से जुड़े जले हुए सुतली बम, काली टेप, प्लास्टिक के गोले तथा विस्फोटक सामग्री तैयार करने में प्रयुक्त अन्य सामान बरामद कर चुकी है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में अन्य संभावित आरोपियों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments