युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 22 जुलाई। थाना रौजा क्षेत्र में एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, थाना रौजा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया सड़क निवासी राजबेटी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी लगभग 20 वर्षीय पुत्री को 21 जुलाई 2026 की रात करीब 12 बजे जन्डेल पुत्र शमशेर तथा मोनू और सोनू (दोनों पुत्र जन्डेल), निवासी ग्राम उकुरूओं, थाना पसगवां, जनपद लखीमपुर खीरी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पूर्व में इलाज के सिलसिले में आरोपी उनके घर आए थे और उसी दौरान युवती से संपर्क स्थापित किया। परिजनों का आरोप है कि युवती घर से कुछ जेवरात एवं नकदी भी अपने साथ ले गई है।

तहरीर के आधार पर थाना रौजा पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अभिषेक को सौंपी गई है।

पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

नोट: यह समाचार एफआईआर एवं पुलिस अभिलेखों पर आधारित है। शिकायत में लगाए गए आरोप अभी जांच के अधीन हैं। मामले में अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Previous Post Next Post