संवाददाता लखनऊ ✍️
लखनऊ। लखनऊ हाईकोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया है। साधु के वेश में पहुंचे एक व्यक्ति के बैग से 12 बोर का अवैध तमंचा और 4 जिंदा कारतूस बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, 25 जून को हाईकोर्ट की खंडपीठ के गेट नंबर-6 पर नियमित सुरक्षा जांच के दौरान बैगेज स्कैनर में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात एसआई अखिलेश पाण्डेय ने बैग की तलाशी ली, जिसमें अवैध तमंचा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान बाबा अमरदास उर्फ बाल भगवान दास, निवासी मकदूम कला बाजार, शुक्ल अमेठी के रूप में बताई। उसके साथ मौजूद ओमश्री पाण्डेय, निवासी कपूरीपुर, थाना जगदीशपुर, अमेठी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
पुलिस द्वारा शस्त्र का लाइसेंस मांगे जाने पर आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हथियार लेकर हाईकोर्ट परिसर में किस उद्देश्य से पहुंचा था और उसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं थी।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments