Breaking News

दिव्यांग बच्चों के सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम, हजारों बच्चों को मिला आर्थिक सहयोग: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 

ब्यूरो रिपोर्ट आशीष गौतम लखनऊ ✍️ 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांग बच्चों के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में गत वर्ष 13,000 से अधिक गंभीर एवं बहु-दिव्यांग बच्चों को ₹6,000 प्रति वर्ष की दर से एस्कॉर्ट अलाउंस प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके साथ ही 23,000 से अधिक दिव्यांग बालिकाओं को ₹2,000 प्रति वर्ष की दर से स्टाइपेंड भी उपलब्ध कराया गया, जिससे उनकी शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए यह सरकार का एक विशेष अभियान है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक दिव्यांग बच्चा शिक्षा, सम्मान और अवसरों के साथ समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर जीवन जी सके।

Post a Comment

0 Comments