स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना जलालाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी जलालाबाद, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, संवेदनशील स्थलों पर सतर्कता, अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया गया। साथ ही सभी से प्रशासन का सहयोग कर पर्व को सकुशल संपन्न कराने की अपील की गई।
बैठक के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी जलालाबाद ने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं प्रभावी पुलिसिंग बनाए रखने के निर्देश दिए।
शाहजहाँपुर पुलिस ने कहा कि आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments