Breaking News

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की हुई जांच

 

✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश


शाहजहाँपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान संबंधित थाना प्रभारियों एवं सीसी टीमों ने प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं मुख्य मार्गों पर बैरियर लगाकर वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान वाहन चालकों के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान एवं गतिविधियों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने, वाहन संबंधी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या यूपी-112 को देने के लिए जागरूक किया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव एवं विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई।

शाहजहाँपुर पुलिस ने कहा कि अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के सघन चेकिंग अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments