Breaking News

शाहजहाँपुर: आगामी त्योहारों को लेकर कलान क्षेत्र में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 

✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश



शाहजहाँपुर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को क्षेत्राधिकारी जलालाबाद ने थाना कलान पुलिस के साथ क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, मुख्य चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में आयोजित इस पैदल मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी ने पुलिस बल की सतर्कता का निरीक्षण किया और अधिकारियों व कर्मचारियों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने और अराजक तत्वों पर कड़ी नजर बनाए रखने के लिए भी निर्देशित किया।

पैदल गश्त के दौरान व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या यूपी-112 को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

शाहजहाँपुर पुलिस ने कहा कि आगामी त्योहारों के दौरान जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

0 Comments