Breaking News

पुवायां पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 21 जुलाई। अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुवायां पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पुवायां में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने वादी के घर में घुसकर उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की तथा विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अतिरिक्त धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में वांछित नदीम खां (22 वर्ष) निवासी ग्राम सकरापुर, थाना पुवायां को मुखबिर की सूचना पर धारा पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पुवायां एवं प्रभारी निरीक्षक पुवायां के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।

नोट: आरोपी पर लगाए गए आरोप प्राथमिकी एवं पुलिस जांच पर आधारित हैं। मामले में अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments