स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 21 जुलाई। मेरा युवा भारत (MY Bharat) के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हर्ष पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार को आर्य महिला डिग्री कॉलेज, शाहजहाँपुर में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए हर्ष पांडेय ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य पर एक बुरी परछाई की तरह मंडरा रहा है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आर्य महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी ने कहा कि नशा समाज और देश को भीतर ही भीतर खोखला बना रहा है। उन्होंने छात्राओं से नशा मुक्त जीवन अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की कार्यक्रम अधिकारी अनुराधा एवं पारुल यादव भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं तथा मेरा युवा भारत शाहजहाँपुर के स्वयंसेवक दिव्यांश मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments