ब्यूरो चीफ अमित गुप्ता, सीतापुर ✍️
सीतापुर, 21 जुलाई। भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के निर्देशन में संचालित विद्यालय दर्शन योजना के अंतर्गत सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, पुरवारी टोला, बिसवां में विद्यालय दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं संस्कारयुक्त गतिविधियों का अवलोकन कराया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राम पाल मिश्र (विद्या भारती के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं प्रधानाचार्य) तथा श्री संदीप सरस (सृजन पुस्तकालय के संस्थापक, साहित्यकार एवं समीक्षक) ने माँ सरस्वती, ॐ एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर एक छात्रा के जन्मदिवस पर अतिथियों ने रोली-टीका लगाकर उसे आशीर्वाद भी प्रदान किया।
विद्यालय दर्शन के दौरान अतिथियों ने प्रार्थना सभा, कक्षा-कक्ष, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशाला, पुस्तकालय, स्वच्छ एवं हरित परिसर, छात्राओं के अनुशासन एवं वेश-भूषा का अवलोकन किया। साथ ही छात्र संसद, कन्या भारती, मातृ भारती, पूर्व छात्र परिषद, संस्कार केंद्र तथा विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय की उपाध्यक्ष श्रीमती शांति शर्मा, सदस्या श्रीमती श्वेता अरोड़ा तथा श्री राम प्रताप सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिभा श्रीवास्तव ने अतिथियों को विद्या भारती की पंचपदी शिक्षा पद्धति, संस्कारयुक्त शिक्षण व्यवस्था तथा छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। अतिथियों ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं संस्कारपरक वातावरण की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments